Rojgar Samachar: All Yojana

Hot

Showing posts with label All Yojana. Show all posts
Showing posts with label All Yojana. Show all posts

Monday, 5 June 2023

मोबाइल से बैंक का पैसा कैसे चेक करें | Mobile se bank ka paisa kaise check kare

June 05, 2023 0

 मोबाइल से बैंक का पैसा कैसे चेक करें

घर बैठे मोबाइल से बैंक का पैसा कैसे चेक करें mobile se bank ka paisa kaise check kare : अगर आपका अकाउंट किसी भी बैंक में हो, तो बहुत आसानी से मोबाइल से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है। लेकिन बहुत लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होने के कारण पैसा चेक करने के लिए ब्रांच में परेशान होते रहते है। लेकिन बैलेंस चेक करने के लिए अब आपको कभी परेशान नहीं होना पड़ेगा।

आज बैंकिंग से सम्बंधित बहुत सी सुविधाएँ मोबाइल पर ही मिलने लगी है। हम घर बैठे अकाउंट ओपन कर सकते है, एटीएम कार्ड, चेक बुक मंगवा सकते है, पैसे ट्रांसफर कर सकते है। इसी सुविधा में एक सुविधा है बैलेंस चेक करना। लेकिन बहुत लोगों की इसकी प्रक्रिया नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि मोबाइल से बैंक का पैसा कैसे चेक करें ? तो चलिए शुरू करते है।

 

Bank प्रशासन खाताधारकों के लिए अपने खाते की डिटेल की जानकारी लेने के लिए बैंकवार नंबर जारी किए हैं। इन नंबर पर मिस कॉल कर खाताधारक अपने खाते में धनराशि की स्थिति जान सकेंगे। एलडीएम कार्तिकेय कुमार ने बताया कि बैंकों में ग्राहक सेवा का समय पूर्व के समयानुसार 10 बजे से कर दिया गया है। पैसा ट्रांसफर होने पर सभी को संदेश भेजा जाएगा। अपने खाते में Balance जानने के लिए बैंक ग्राहक को बैंक जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि घर बैठकर अपने रजिस्टर्ड Mobile Number से खाताधारक अपने balance की जानकारी कर सकते हैं...

Bank का नाम बैलेंस जानने के लिए जारी किए नंबर

 

Canara Bank  09015483483, 09015734734

State Bank OF iNDIA 09223766666, 1800112211

Punjab National Bank 18001802222, 18001802223

Bank OF Maharashtra 9222281818

axix bank 1860004195555

Punjab And Sind Bank 7039035156

Yuko Bank 9278792787

Bank Of india 9015135135

icici bank 18601207777

indian bank 9289592895

Oriental Bank Of COMMERCE 180018001235, 18001021235

HDFC Bank 18002703333, 18002703355

कारपोरेशन बैंक 9268892688

आईडीबीआई 18008431122

यस बैंक 9223920000

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 922308586

यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया 09015431345

bank of baroda 8468001111

Allahabad bank 9224150150

Gramin bank of Aryavart 05222398874

अगर कोई बैंक का नाम रह गया हे तो आप कमेंट करके बता सकते है हम वो नाम जोड़ देंगे 

 

Read More

Tuesday, 16 May 2023

सफेद बालों को काला करने के घरेलू उपाय , Baal Kale Karne ka Tarika

May 16, 2023 0

आज हम ऐसे टॉपिक पर बात करने वाले है जो आप लोगो के लिए बहुत जरुरी है 50% लोग इसके बारे में जानना चाहते है बाल क्यों सफ़ेद होते है ऐसी कोनसी चीज हे जिन्हें हमें नहीं खाना चाहिए,बाल काले करने के लिए क्या खाएं वो सब हम आपको बताने वाले है 


सफ़ेद बाल क्यों होते है 

बालों के सफेद होने के निम्न कारण हो सकते हैं। 
  • तनाव: सफेद बालों की समस्या उन लोगों में ज्यादा होती है जो ज्यादा तनाव लेते हैं। तनाव के कारण शरीर की प्राकृतिक प्रक्रियाओं में असंतुलन हो जाता है, जो बालों के रंगद्रव्य के उत्पादन को प्रभावित कर सकता है।
  • सबसे पहली हमारी उम्र, वयस्कता के साथ साथ बालों में मेलेनिन नामक वर्णक का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे बाल सफेद होने लगते हैं। यह उम्र के साथ होने वाला प्राकृतिक बदलाव है और यह हर किसी को हो सकता है। 
  • शुरू से परिवार में ज्यादातर वयस्क ही होते हैं जिनके सफेद बालों की परेशानी चलती आ रही  हैं। अगर आपके परिवार में बाल सफेद होने की प्रवृत्ति रही है तो आपको भी यह समस्या हो सकती है समाधान आगे बतायेंगे 
  • खराब भोजन : खराब भोजन, अनुपात और पोषण की कमी भी बालों के रंजक के उत्पादन में देरी कर सकती है। विटामिन बी 12, फोलिक एसिड, कॉपर, जिंक और विटामिन ई में कमी होना इनका मुख्य कारण हो सकता है 

बाल काले करने के लिए उपाय 

सफेद बालों को काला करने के घरेलू उपाय:- अगर आपके बाल तेजी से सफ़ेद हो रहे हे तो आपको क्या करना चाहिए ये आपके लिए बहुत जरुरी है,सबसे पहले आपको अपना आहार बदलना पड़ेगा क्योकि सबसे जरुरी यही है, कुछ ऐसे आहार तत्व होते हे जो बालों के स्वास्थ्य को सुधारने में बहुत मदद कर सकते हैं। यहां कुछ ऐसे आहार तत्व हैं जिन्हें शामिल करने से बालों के स्वास्थ्य में बहुत तेजी से सुधार हो सकता है.

  • दूध आपके लिए बहुत जरुरी हे सुबह शाम आप एक गिलास दूध जरुर पियें
  • अनाज: अनाज बालों के लिए महत्वपूर्ण होता है, जई, गेहूँ, बाजरा और ओट्स। ये अनाज प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का उच्च स्रोत होते हैं|
  • फल और सब्जियां: बालों के लिए फल और सब्जियां महत्वपूर्ण हैं। उनमें सारे विटामिन और खनिजों की अच्छी मात्रा आपको मिलती है जैसे कि विटामिन सी, विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स, जिंक, और कॉपर।
  • दूध और दही:- दूध, दही, छाछ और पनीर जैसे दैहिक उत्पादों में प्रोटीन, कैल्शियम, और विटामिन आपको बहुत मात्रा में मिलता है
  • तेल सेम्पू ये सब आप बहुत कम इस्तेमाल करे
बालों को काला करने के घरेलू उपाय हम अगले पोस्ट में आपको लाने वाले है 



Read More

Wednesday, 26 April 2023

आधार कार्ड नाम से डाउनलोड करे | Naam se Download Kare Aadhar Card

April 26, 2023 0
अब आप नाम से आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हे एक दम नया तरीका,आप लोग जानते है आधार कार्ड सबसे जरुरी डॉक्यूमेंट हे जिसकी जरुरत हर जगह पड़ती है और कभी आपके साथ ऐसा हो जाये की आपको आधार कार्ड की जरुरत है और आपके पास आधार कार्ड नहीं हे तो आप अपने मोबाइल में नाम से आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड डाउनलोड करने के आपको 2 ऑप्शन मिलते है आधार नंबर से और इनरोलमेंट नंबर से आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है 

आधार कार्ड डाउनलोड करे सिर्फ नाम से 

नाम से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल पे आधार कार्ड की webside पे आना है https://uidai.gov.in/ इसके बाद आपको इसमें आधार सर्विस पे क्लिक करके लोस्ट आधार पे क्लिक करना डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करे https://myaadhaar.uidai.gov.in/retrieve-eid-uid इस पर आप क्लिक करके webside पर पहुच जायेंगे इसमें आपको अपना नाम डाल कर समिट करना है आप निचे दिए हुए विडियो को देख कर सकते है 


ऊपर दिए हुए विडियो को देख कर आप सब कुछ करना समझ जायेंगे. नाम से आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है अगर आपका आधार कार्ड खो जाता है और आपके पास आधार नंबर भी नहीं हे तो भी आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है ये तरीका सबसे बेस्ट हे जो आपको ऊपर दिए हुए विडियो में बताया है देखिये और कमेन्ट करके बताइए आपको कैसा लगा.













Read More

Sunday, 26 March 2023

पैन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करे फ्री में 2023

March 26, 2023 0

 पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की लास्ट तिथि हे 31-03-2023

अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया हे तो सबसे पहले ये काम करे,अगर आपने लिंक नहीं क्या तो आपको क्या क्या नुकशान उठाना पड़ेगा ये आपने नहीं सोचा होगा,बहुत लोगो को लगता हे उनका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हे लेकिन ऐसा नहीं है आपको चेक करना जरुरी है अगर लिंक नहीं हुआ तो क्या करेंगे

अगर आपने अपने पैन कार्ड को अपने आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो आप इसे SMS के माध्यम से लिंक कर सकते हैं। निम्नलिखित

  1. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपने मोबाइल फोन से एक संदेश लिखें: UIDPAN अपना 12-अंकों का आधार नंबर अपना 10 अंकों का पैन नंबर। उदाहरण:- यदि आपका आधार नंबर 1111111 है और आपका पैन नंबर AB22222222 है, तो आपको UIDPAN 1111111 AB22222222 लिखना होगा।
  2. इस संदेश को 567678 नंबर पर भेजें।
  3. आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा।
  4. इस OTP को संदेश में दर्ज करें और भेजें.
  5. आपको एक संदेश मिलेगा जो बताता है कि आपका पैन नंबर आधार नंबर से सफलतापूर्वक लिंक हो गया है।

पैन कार्ड को आधार से ऑनलाइन लिंक कैसे करे

पैन कार्ड को आधार से ऑनलाइन लिंक करने के लिए इस webside पे क्लिक Home | Income Tax Department इसपे क्लिक करने के बाद Link Aadhar Status पे क्लिक करे यहाँ आप चेक कर पाएंगे आपका आधार पहले से पैन कार्ड से लिंक तो नहीं है

अगर लिंक नहीं हे तो आप लिंक आधार पे क्लिक करेंगे और पैन नंबर आधार नंबर डाल कर लिंक करेंगे



ऊपर दिए हुए विडियो को देख कर आप लिंक कर सकते है

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं क्या तो क्या होगा

अगर आप पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करते हे तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जायेगा आप बैंक में अपना काम नहीं कर पाएंगे बैंक वाले आपको पैन कार्ड अपडेट करने के लिए बोलेंगे आप अपना पैन कार्ड उनको दोगे तो वो काम नहीं करेगा राशन कार्ड से हटा दिया जायेगा,जहा आपने अपना पैन कार्ड लगाया हे वहां से आपका पैन कार्ड हटा दिया जायेगा

Read More

Tuesday, 29 November 2022

बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करें | Online Process for Linking Aadhaar Card to Bank Account

November 29, 2022 0

 बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करें | Online Process for Linking Aadhaar Card to Bank Account

बैंक अकाउंट में आधार कार्ड कैसे लिंक करें – सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अब आपको बैंक खाते से आधार लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया हैं। चाहे आपका खाता किसी भी बैंक में क्यों न हो Linking Aadhaar Card with Bank Account यदि आप अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं कराते हैं तो आपका खाता बंद कर दिया जायेगा। जिससे कि आपका बैंक खाता संचालन रुक जायेगा और आप सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। यदि आपने अभी तक अपने बैंक खाते से आधार लिंक नहीं किया है तो आप घर बैठे ही अपने मोबाइल से ऑनलाइन ही अपना आधार कार्ड अपने खाते से लिंक कर सकते हैं। Bank Account Aadhaar Card से लिंक कराने के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत होगी।


लिंक कराने के बहुत तरीके है नेट बैंकिंग से करा सकते है बैंक जा कर करा सकते है लेकिन  हम आपको ऐसा तरीका बता रहे हे जिसमे आप एक क्लीक करके अपना आधार कार्ड अपने बैंक खाते से लिंक कर सकते है 

बैंक ऑफ बड़ौदा:- आपका बैंक अकाउंट अगर बैंक ऑफ बड़ौदा में है तो आप यहाँ क्लिक कीजिये https://digixp.bankofbaroda.com/kycupdate/  इस लिंक पे क्लिक करके आप अपना आधार कार्ड लिंक कर सकते है 

यूनियन बैंक:- shorturl.at/djlS0

इंडियन बैंक:-  https://apps.indianbank.in/aadhaarseeding/

पंजाब नेशनल बैंक:- https://gateway.pnbibanking.in/Aadhaar/

और इसी तरीके से आप और बैंक के बारे में भी सर्च कर सकते है

 कैसे लिंक करेंगे आप निचे दिए हुए विडियो में देख सकते है 



Read More

Wednesday, 9 February 2022

Covid Vaccine Certificate, कोविड सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें 2022

February 09, 2022 6

Photo wala Vaccine Certificate Kaise Download kare , फोटो वाला वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करना सीखे

क्या आप Covid Vaccine Certificate Download करना चाहते हैं ?  जिसपर आपका फोटो लगा हुआ हो सुनकर आपको अलग लगेगा लेकिन ये सच हे आप अपना फोटो लगा हुआ सर्किटिफिकेट डाउनलोड कर सकते है तो फिर आज का मेरा यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही helpfull साबित होने वाला है क्योंकि आज इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप Covid Vaccine Certificate Download कर सकते हैं तो चलिए शुरू करते हैं

Covid Vaccine Certificate in Hindi

किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन का पहला Dose देने के बाद ही उसकी वैक्सीन सर्टिफिकेट को जारी किया जाता है इस वैक्सीन सर्टिफिकेट में उस व्यक्ति के बारे में कुछ जानकारी दी गई होती है जैसे कि उस व्यक्ति का नाम आयु लिंग और साथ ही वैक्सीन के बारे में भी जानकारी दी गई होती है जैसे कि कौन सा Dose उस व्यक्ति को दिया गया है या किसके द्वारा दिया गया है उसकी अंतिम तारीख क्या है सभी अगर आपने अपनी पहली Vaccine Dose ले ली है तो अब जो आपको सबसे इंपोर्टेंट काम करने की जरूरत है वह यह है कि वैक्सीन सर्टिफिकेट को डाउनलोड करना .

How to Download Covid-19 Vaccination Certificate In Hindi

फोटो वाला सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इस वेबसाइट पर क्लिक करना होगा https://epassmsdma.mahait.org/login.htm आपके सामने वेबसाइट ओपन हो जाएगी इसमें आपको citizen वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा,आगे आपको क्या करना हे वो आप नीचे दिए हुये विडियो को देख सकते है 


आप ऊपर दिए हुए विडियो को देख कर जान सकते है फोटो वाला Vaccination Certificate कैसे डाउनलोड कर सकते है 
Read More

Saturday, 14 August 2021

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0 2021 में रजिस्टेशन कैसे कराये

August 14, 2021 0

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0 2021 में रजिस्टेशन कैसे कराये 


 

 दोस्तों अगर आपके घर में गैस कनेक्शन नहीं है और आप  Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0  में रजिस्टेशन कराना चाहते है तो आज हम आपको बताने वाले की आप इसमें कैसे रजिस्टेशन करा सकते है 

देशभर में कोरोना महामारी की वजह से सरकार ने गरीब परिवारों को सितंबर तक मुफ्त सिलेंडर देने का ऐलान क्या है तो इसके बारे में लोग जानना चाहते है की  Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0 का लाभ हम कैसे ले सकते है उज्ज्वला योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2.0 क्या इसमें हम ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्टेशन कर सकते है तो आइये जानते है 

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana  की शर्ते

  1. आवेदक महिला होनी चाहिए
  2. महिला की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए
  3. महिला बीपीएल परिवार से होनी चाहिए
  4. महिला के पास बीपीएल राशन होना चाहिए
  5. आवेदक के नाम या परिवार में किसी के भी नाम गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरुरी दस्तावेज़

  1. आधार कार्ड
  2.  राशन कार्ड 
  3. बैंक की फोटो
  4. मोबाइल नंबर
  5. पासपोर्ट फोटो

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के फायदे

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0  के तहत आपको इसमें कोई भी रुपया नहीं देना है ये कनेक्शन आपको फ्री मिलेगा,अब तक भारत सरकार 8 करोड़ लोगो को फ्री कनेक्शन दे चुकी है 

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0  में आप आवेदन कैसे कर सकते है इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते है  

उज्ज्वला ओफिसियल वेबसाइट यहाँ क्लिक करे 

HP गैस के लिए यहाँ क्लिक करे 

भारत गैस के लिए यहाँ क्लिक करे 

इंडियन गैस के लिए यहाँ क्लिक करे 

आप ऑफलाइन भी फार्म भर सकते है  फॉर्म को भरने के बाद सारे डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी आपको इसके साथ अपने करीबी गैस एजेंसी पे जमा करना होगा वो कुछ दिन आपके नाम से आपको गैस कनेक्शन दे देंगे

 

Read More

Thursday, 7 January 2021

शौचालय ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें 2021 ! pradhan mantri sochalay yojana online apply 2021

January 07, 2021 0

शौचालय निर्माण के लिए ऑनलाइन आवेदन करें


 दोस्तों  इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले फ्री शौचालय बनवाने के लिए आप ऑनलाइन कैसे आवेदन कर सकते है जैसा कि आप सभी जानते हैं हम आपको अपने youtube चैनल पर सरकार की तरफ से चल रही सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते है  ताकि आप भी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें और अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकें दोस्तों जो भी हमारे देश में अपना शौचालय बनवाना चाहते हैं |

फ्री शौचालय के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते है मेरा उद्देश्य यही है कि हम आपको अपने आर्टिकल में बताएं यदि आप भी अपने घर में शौचालय का निर्माण करवाना चाहते हैं तो आप किस प्रकार से ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को भर कर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और शौचालय बनवाने के लिए राशि प्राप्त कर सकते हैं दोस्तों यदि आप भी शौचालय निर्माण एप्लीकेशन फॉर्म के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो जल्दी से पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़े और रजिस्ट्रेशन करें..

Sauchalay Online Registration

भारत सरकार  देश में सभी गरीब परिवारो को जो कि अपना शौचालय बनवाने में समर्थ नहीं है उन परिवारों के लिए सरकार राशि प्रदान कर रही है ताकि वह अपने घर पर शौचालय बनवा सके और अपने गांव तथा शहर को स्वच्छ रख सके |दोस्तों इस के लिए सरकार का सहयोग करें और इस राशि को प्राप्त करके अपने घर में शौचालय बनाए तथा साफ सुथरे रहे!इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 12000 की धनराशि प्रदान की जाएगी।

  शौचालय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2021 के लाभ

  • इस योजना से लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए 12000 की राशि दी जाएगी|
  • इस योजना से उत्तर प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन भी पूरा होगा|
  • इस योजना से गांव के लोगों को बाहर खुले में शौच में नहीं जाना पड़ेगा|

 शौचालय ऑनलाइन फॉर्म के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा जो नए शौचालय का निर्माण कर रहे हैं|
  • इस योजना के लिए वही लोग पात्र होंगे जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं|
  • इस योजना के लिए वह लोग पात्र नहीं होंगे जिन्होंने पहले शौचालय का निर्माण किया है और फिर से शौचालय का निर्माण कर रहे हैं|
  • स्वच्छ भारत अभियान शौचालय ऑनलाइन फॉर्म के लिए जरूरी कागजात
  • आवेदनकर्ता के पास स्थाई प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • आवेदनकर्ता के पास आय प्रमाण पत्र का भी होना अनिवार्य है |
  • आवेदन करने के लिए आधार कार्ड का होना भी अनिवार्य है|
  • आवेदन कर्ता के बाद वोटर कार्ड भी होना चाहिए|
  • आवेदन करने के लिए गरीबी रेखा के नीचे वाला कार्ड होना भी अनिवार्य है|

शौचालय ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको यहाँ क्लिक करना होगा http://swachhbharaturban.gov.in/  आप सीधे वेबसाइट पर पहुँच जायेंगे इसके बाद आप निचे दिए हुए विडियो को देख सकते है आप कैसे फॉर्म भरेंगे 
आप ने ऊपर वाले विडियो में देखा की हम कैसे शौचालय के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है लेकिन आप ये शहर के लिए ही कर सकते है अब जानते है ग्रामीण के लिए कैसे करेंगे 

                       शौचालय ग्रामीण ऑनलाइन आवेदन 2021 

शौचालय ग्रामीण के लिए आप ऑनलाइन आवेदन नही कर सकते इसके लिए लिस्ट है जोकि आप ऑनलाइन देख सकते है 
वो सब आप इस विडियो में देख सकते है 


Read More

Friday, 28 August 2020

आवेदन) अटल पेंशन योजना 2022 | Atal Pension Yojana

August 28, 2020 0

आवेदन) अटल पेंशन योजना 2022 | Atal Pension Yojana

दोस्तों हम आपको बताने वाले अटल पेंशन योजना के बारे में, अटल पेंशन योजना की शुरआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2015 में की थी इस योजना में जो आवेदन करता है उनकी उम्र 60 वर्ष होने के बाद उनके अकाउंट में हर महीने 1000 से 5000 रूपये तक की धनराशि आएगी,
Atal Pension Yojana के  तहत आवेदन करने वाले आवेदक को हर महीने प्रीमियम जमा करना होगा, उसके बाद आवेदक की  60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद सरकार द्वारा मासिक पेंशन के रूप में बुढ़ापे में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | अटल पेंशन योजना 2022 में ना केवल आप कम राशि जमा करवाकर हर माह ज्यादा पेंशन के हकदार हो सकते हैं, बल्कि असामयिक मृत्यु की दशा में अपने परिवार को भी इसका फायदा दिलवा सकते हैं |

अटल पेंशन योजना किसके लिए है 

अटल पेंशन योजना में कोई भी भारतीय आवेदन कर सकता है इसके लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए, और आपका बैंक खाता होना चाहिए उसमे आपका आधार लिंक होना चाहिए,अटल पेंशन योजना का लाभ उन लोगो को नहीं मिलेगा जो आयकर के दायरे में आते है सरकारी जॉब है 

60 वर्ष बाद कितना पेंशन मिलेगा 

APY में आपको 60 वर्ष बाद कितना पेंशन मिलेगा ये आपके निवेश और आपकी उम्र पर निर्भर करता है अटल पेंशन योजना (APY) कम से कम 1000 रूपये और अथिकतम 5000 रूपये पेंशन मिलेगी. 

APY Scheme Contribution Chart


 मृत्यु होने के बाद किसे मिलेगा लाभ 

अटल पेंशन योजना के तहत पात्र व्यक्ति को 1000 रु से 5000 रु तक की पेंशन मिलती है इसमें आप जितनी कम उम्र से निवेश की शुरआत करेंगे आपको हर महीने कम रकम देनी पड़ेगी:
उदाहरण:- अगर आप हर महीने प्रति माह 1000 रु की पेंशन प्राप्त करना चाहते है तो आपको उम्र के हिसाब से 42 रूपये से लेकर 291 रूपये जमा करने होंगे अगर किसी कारण वश मृत्यु हो जाती है तो जो आपने नॉमिनी दिया है उनको एकमुश्त 1,70,000 मिलेगे  
अटल पेंशन योजना आवेदन 2022 

अटल पेंशन योजना में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते है ऑफलाइन आप अपने बैंक में जाके आपको फॉर्म भरना पड़ेगा 
ऑनलाइन के लिए बैंक ने ऑनलाइन बैंकिंग में ये सेवा दी हुई है 

Read More

Tuesday, 25 August 2020

PM किसान मानधन योजना: किसानों को मिलेगी 3000 रुपये पेंशन, करना होगा ये काम

August 25, 2020 0

 प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 

पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक नई योजना  प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरआत की है इसमें छोटे किसानो को पेंशन देने का ऐलान किया है प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में 18 से 40 वर्ष की उम्र के बीच का कोई भी किसान आवेदन कर सकता है उसकी उम्र 60 वर्ष की होने के बाद उनके अकाउंट में 3000 रूपये महीने सालाना 36 हजार रु पेंशन मिलेगी 

कैसे मिलेगा लाभ 

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में 18 से 40 वर्ष तक की आयु वाला कोई भी छोटी जोत वाला किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की जमीन है वो इस योजना का लाभ ले सकते है इसमें आपको हर महीने 55 रूपये से लेकर 200 रु तक मासिक अंशदान करना होगा, ये आपकी उम्र पर निर्भर करता है की आपको हर महीने कितने रु जमा करने है  केंद्र सरकार इस पेंशन फंड में भी उतनी ही राशि का योगदान करेगी जितनी सम्बन्धित किसान द्वारा दी जायेगी। इसमें 18 साल के किसान को 55 रुपया मासिक देना होगा और इतनी ही राशी सरकार भी देगी। लेकिन 29 वर्ष के किसान को 100 रुपया मासिक देना होगा। इसी प्रकार, 40 वर्ष की उम्र तक जैसे जैसे आयु बढ़ेगी, मासिक क़िस्त की राशि बढ़ती जाएगी। जो व्यक्ति जितनी किश्त अदा करेगा, सरकार द्वारा भी उतनी ही राशि उसके खाते में जमा करवाई जाएगी।  

अगर आप की उम्र 18 वर्ष है तो आपको एक साल में जमा करने होंगे 660 रु तो आपको 42 साल तक रु जमा करने है तो आपको टोटल रु जमा होगा वो होगा 27720 रु 

बीच में स्कीम छोड़ने पर 

अगर आप बीच में इस योजना को छोड़ना चाहते है तो आपका पैसा नही डूबेगा आपने जो पैसा जमा किया है उस पर बैंक के सेविंग अकाउंट के बराबर का ब्याज लगा कर आपको पैसा मिल जायेगा,अगर होल्डर किसान की मौत हो जाती है तो उनकी पत्नी को 50 फीसदी पैसा मिलता रहेगा

इन किसानो को नहीं मिलेगा लाभ 

वे किसान जिन्होंने श्रम एव रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन क्या है, नेशनल पेंशन स्कीम,कर्मचारी राज्य बिमा निगम,लघु किसान ये इसमें आवेदन नही कर सकते 
किसान पेंशन योजना 2020 के दस्तावेज़ (पात्रता )
  • देश के छोटे और सीमांत किसानो को इस योजना के तहत पात्र माना जायेगा 
  • 2 हेक्टेयर या इससे कम की कृषि योग्य भूमि होगी |
  • आवेदक को आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • खेत की खसरा खतौनी
  • बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना आवेदन कैसे करे 

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना योजना में आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते है या आप जनसेवा केंद्र पे अपना आवेदन करा सकते है ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करे 

Read More

Saturday, 15 August 2020

Kisi Bhi Bank Ka Balance Kaise Cheak Kare Mobile Se | Miss Call se bank balance kasie cheak kare

August 15, 2020 3

  1. दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है की आप कैसे अपने मोबाइल से मिस कॉल से अपना बैंक बैलेंस कैसे चेक कर सकते है और इसमें में आपको सभी बैंक के बारे में बताने वाला हूँ अगर कोई बैंक के बारे में रह जाता है तो आप मुझसे पूछ सकते है 

 कोरोना की वजह से सभी  Bank ने खाताधारकों के लिए अपने खाते की डिटेल की जानकारी लेने के लिए बैंकवार नंबर जारी किए हैं। इन नंबर पर मिस कॉल कर खाताधारक अपने खाते में धनराशि की स्थिति जान सकेंगे। पैसा ट्रांसफर होने पर सभी को संदेश भेजा जाएगा। अपने खाते में Balance जानने के लिए बैंक ग्राहक को बैंक जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठकर अपने रजिस्टर्ड Mobile Number से खाताधारक अपने balance की जानकारी कर सकते हैं...

Bank का नाम बैलेंस जानने के लिए जारी किए नंबर

  • Canara Bank Balance Check Number 09015483483, 09015734734
  • SBI Balance Check Number 09223766666, 1800112211
  • Punjab National Bank Balance Check Number 18001802222, 18001802223
  • Bank OF Maharashtra Balance Check Number 9222281818
  • axix bank Balance Check Number 1800 419 5959
  • Punjab And Sind Bank Balance Check Number 7039035156
  • Yuko Bank Balance Check Number 9278792787
  • Bank Of india  Balance Check Number 9015135135
  • Icici Bank Balance Check Number  9594 612 612
  • Indian bank Balance Check Number 9289592895
  • Oriental Bank Of COMMERCE Balance Check Number  180018001235, 18001021235
  • HDFC Bank Balance Check Number 18002703333, 18002703355
  • कारपोरेशन बैंक Balance Check Number  9268892688
  • आईडीबीआई Balance Check Number 18008431122
  • यस बैंक  Balance Check Number 9223920000
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 922308586
  • यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया 09015431345
  • Bank of baroda 8468 00 1111 for Account Balance 8468 00 1122 for Mini Statement 8468001122
  • Allahabad bank 9224150150
  • Gramin bank of Aryavart  Balance Check Number 05222398874
  • central bank of india balance check number 95552 44442
  • Dena Bank account balance 09289356677
SBI Balance Check Karne के लिए आपको ये विडियो देखना होगा 

Read More

Thursday, 16 July 2020

प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन के लिए ऐसे करे आवेदन | PRADHANMANTRI FREE SILAI MACHINE YOJANA 2021

July 16, 2020 14
प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना 2021 के लिए ऐसे करे आवेदन

Pradhanmantri Free Silai Machine Yojana 2021 मोदी सरकार ने महिलओं को रोजगार देने के लिए फ्री सिलाई मशीन योजना ( Pradhanmantri Free Silai Machine Yojana 2021  ) की शुरआत की है इस योजना के तहत गरीब महिलओं को फ्री में सिलाई मशीन दी जाएगी, जिससे वो अपने घर बैठे रोजगार शुरू कर सके.

इस योजना की सबसे अच्छी बात ये है ये योजना शहर और गाँव दोनों में चालू की गई है जो महिलाये फ्री सिलाई मशीन लेने के इच्छुक हो वो  Pradhanmantri Free Silai Machine Yojana 2021  इसमें आवेदन कर सकती है इसमें आवेदन करना बहुत आसान है तो चलिए जानते है आवेदन कैसे करना है   

Pradhanmantri Free Silai Machine Yojana 2021 की मुख्य बाते 

  1. इसमें शहर और गाँव की महिलाये इसका लाभ ले सकती है.
  2. देश भर की सभी गरीब महिलओं को फ्री सिलाई मशीन दी जाएगी.
  3. Pradhanmantri Free Silai Machine Yojana 2021 के अंतर्गत हर राज्य में 50,000 से अधिक फ्री सिलाई मशीन दी जाएगी.
  4. इस योजना के जरिये महिलाओं को रोजगार के लिए प्रेरित क्या जायेगा जिससे घर बैठे ही वो अपना पालन पोषण कर सके.

फ्री सिलाई मशीन 2021 की पात्रता

  • ये योजना कुछ ही प्रदेशो में चालू की गई है जैसे गुजरात,उत्तरप्रदेश,हरियाणा,महाराष्ट्र,कर्नाटक,राजस्थान,मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ और बिहार में चालू की गई है धीरे धीरे पुरे देश में इस योजना को चालू क्या जायेगा
  •  इस योजना में आवेदन करने वाली महिलओं की उम्र 20 से 40 वर्ष होनी चाहिए
  •  विधवा और दिव्यांग भी इसमें आवेदन कर सकते है

Pradhanmantri Free Silai Machine Yojana 2021 के दस्तावेज़ ?

  •     आवेदिका का आधार कार्ड
  •     आय प्रमाण पत्र(12000) सालाना
  •     पहचान पत्र
  •     मोबाइल नंबर
  •     पासपोर्ट साइज़ फोटो
  •     यदि कोई महिला विधवा है तो उसका प्रमाण पत्र 
  • दिव्यांग के लिए भी प्रमाण पत्र होना जरुरी है.

प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन कैसे करे? 

Free Silai Machine Yojana online apply  नहीं कर सकते इसमें आप सिर्फ ऑफलाइन ही आवेदन कर सकते है जिसके लिए आपको फॉर्म भरना होगा 

इसके लिए आपका भारत सरकार की Official Website  जाना होगा.

वेबसाइट पर जाने के बाद आपको फॉर्म डाउनलोड करना होगा डाउनलोड के लिए यहाँ क्लिक करे.

डाउनलोड करने के बाद आपको ये फॉर्म प्रिंट कराना होगा

इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे नाम,मोबाइल नंबर,पता,आधार नंबर,सब भरना होगा
इसके बाद आपको ये फॉर्म अपने नजदीकी कार्यालय जैसे डूडा ऑफिस या अपने ब्लॉक में जमा करना होगा.इसके बाद आपका सत्यापन होगा उसके बाद आपको फ्री सिलाई मशीन दे दी जाएगी
 अगर आप इस फॉर्म के बारे में कुछ पूछना चाहते है तो आप हमें
instagram पर फोलो कर सकते है 

Read More

Friday, 26 June 2020

UP Board 10th 12th Result 2020 ऐसे देखे मोबाइल से - up board result 2020

June 26, 2020 0
UP Board 10th 12th Result 2020 ऐसे देखे मोबाइल से 


देश के सबसे बड़े बोर्ड मतलब की UP Board 10th 12th Result 2020: रिजल्ट आ गया है  यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम एकसाथ 12:30 बजे घोषित होगा, UP Board 10th 12th Result 2020 में 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक दो साल की मेहनत का नतीजा जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे UP Board 10th 12th Result 2020 बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं कोरोना का संक्रमण फैलने से पहले क्रमश: 3 और 6 मार्च को समाप्त हो गई थी। और अब रिजल्ट आ गया है तो डर किस बात का.......

UP Board 10th 12th Result 2020 आप तीन तरीके से देख सकते है 

हम आपको तीन तरीके इस लिए बता रहे है जैसे ही रिजल्ट 12:30 पर आएगा तो बहुत ज्यादा लोग एकदम वेबसाइट पर आयेंगे और वेबसाइट बहुत स्लो हो जाएगी इसलिए हम आपको तीन तरीके बता रहे है जिससे अगर एक वेबसाइट नहीं खुल रही तो आप दूसरी वेबसाइट से देख सकते है

पहली वेबसाइट पर देखे यूपी बोर्ड 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 

वेबसाइट के लिए आपको इस लिंक पे क्लिक करना www.upmsp.edu.in और आप सीधे वेबसाइट पर पहुँच जायेंगे एक notification शो होगा 
उसे आपको हटा देना है और हल्का सा निचे आना है और आपको UP Board 10th 12th Result 2020 का ऑप्शन दिख जायेगा
उसपे क्लिक करके आप यूपी बोर्ड 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट देख सकते है 

दूसरी वेबसाइट देखे यूपी बोर्ड 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 

UP Board 10th 12th Result 2020 का रिजल्ट आप इस वेबसाइट पे भी देख सकते है उसके लिए इस लिंक पे क्लिक करे www.upresults.nic.in आप सीधे वेबसाइट पहुँच जायेंगे और आपको सिर्फ अपना रौल नंबर डालना है UP Board 10th 12th Result 2020 का और रिजल्ट आपके सामने 

तीसरी वेबसाइट देखे यूपी बोर्ड 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 

UP Board 10th 12th Result 2020 रिजल्ट देखने की ये तीसरी वेबसाइट है आप यहाँ क्लिक करके भी देख सकते है www.upmspresults.up.nic.in


Read More

Thursday, 9 April 2020

फ्री सिलेंडर, जनधन खाते में रुपये आये है या नही देखो अपने Mobile से ! Tech Raghav

April 09, 2020 201

लॉकडाउन के बाद विभिन्न योजनाओं के तहत मजदूरों, किसानों, महिला जनधन खाताधारकों में डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजा जा रहा है। हैरानी की बात है कि लोग इस धनराशि की जानकारी के लिए बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं।

ऐसे में अब बैंक प्रशासन खाताधारकों के लिए अपने खाते की डिटेल की जानकारी लेने के लिए बैंकवार नंबर जारी किए हैं। इन नंबर पर मिस कॉल कर खाताधारक अपने खाते में धनराशि की स्थिति जान सकेंगे। एलडीएम कार्तिकेय कुमार ने बताया कि बैंकों में ग्राहक सेवा का समय पूर्व के समयानुसार 10 बजे से कर दिया गया है। पैसा ट्रांसफर होने पर सभी को संदेश भेजा जाएगा। अपने खाते में बैलेंस जानने के लिए बैंक ग्राहक को बैंक जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि घर बैठकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से खाताधारक अपने बैलेंस की जानकारी कर सकते हैं...
बैंक का नाम बैलेंस जानने के लिए जारी किए नंबर
केनरा बैंक 09015483483, 09015734734
भारतीय स्टेट बैंक 09223766666, 1800112211
पंजाब नेशनल बैंक 18001802222, 18001802223
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र 9222281818
एक्सिस बैक 1860004195555
पंजाब एंड सिंध बैंक 7039035156
यूको बैंक 9278792787


बैंक ऑफ़ इंडिया 9015135135
आईसीआईसीआई 18601207777
इंडियन बैंक 9289592895
ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स 180018001235, 18001021235
एचडीएफसी 18002703333, 18002703355
कारपोरेशन बैंक 9268892688
आईडीबीआई 18008431122
यस बैंक 9223920000
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 922308586
यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया 09015431345
bank of baroda 8468001111
Allahabad bank 9224150150
Gramin bank of Aryavart 05222398874

Read More

Monday, 6 April 2020

मोदी सरकार ने किस किस के खाते में डाले 1000 रु देखो लिस्ट Mobile में !

April 06, 2020 12
PFMS क्या है 
यहाँ एक ऐसा सिस्टम है जिसमे सरकार द्वारा दी जाने वाले लाभ को DIRECTLY लाभार्थी के सीधे BANK Account में डाला जाता है इसमें लाभार्थी को सबसे बड़ा फायदा ये है की वो अपने मोबाइल से देख सकता है की उसके एकाउंट में रूपये आये है यहाँ नही...

इसमें कौन कौन देख सकता है 

इसमें सभी पेंशन विधवा पेंशन,विकलांग पेंशन,वृधा पेंशन,scholarship देख सकते है इसमें आपको कब किस समय कितना रु सरकार की तरफ से आपको मिला है वो सब आप देख सकते है और ये एक दम सही होता है
सरकार ने कोरोना वायरस में किसको कितना दिया
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और देश में 21 दिन के लॉक डाउन के बीच मोदी सरकार ने गरीबों के लिए पैकेज का एलान किया है. कोरोना वायरस से पस्त इकनॉमी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बूस्टर डोज दिया है. मोदी सरकार 1.70 लाख करोड़ रुपये के इस पैकेज से संकट के इस दौर में समाज के कमजोर तबके की मदद करेगी.
मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को 1000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे. ये अगले तीन महीने के लिए है. ये रूपये 4 अप्रैल से सभी के बैंक एकाउंट में आना शुरू हो गया है जबसे महिलाये बैंक में अपने रूपये देखने बैंक के चक्कर लगा रही है जो की सही नहीं है इन्हें आप अपने मोबाइल से देख सकते है सिर्फ बैंक एकाउंट नंबर डाल के देख सकते है आपको सिर्फ बैंक एकाउंट नंबर डालना है उसके लिए यह क्लिक करे 


Read More

Saturday, 4 April 2020

फ्री वाले 3 सिलेंडर कैसे मिलेंगे समझे पूरी कहानी ! Ujjwala Yojana Gas Connection Free 2020

April 04, 2020 19

 प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थियों को कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान चल रहे लॉकडाउन में भी उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इन सभी का इंतजार खत्म हो गया है। इन सभी लाभार्थियों के खातों में आज पैसा भेज दिया जाएगा। उज्ज्वला नि:शुल्क एलपीजी गैस सिलिंडर योजना में अब लाभार्थी को गैस की कीमत दी जाएगी। उसके खाते में गैस का पैसा भेजा जाएगा। यह योजना 30 जून तक 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर ही लागू रहेगी।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के खाता में केंद्र सरकार 4 अप्रैल से 9 अप्रैल तक  सिलेंडर खरीदने के लिए पैसे जमा करा देगी, इसके बाद लाभार्थी अपना सिलेंडर बुक करा सकते हैं। दूसरा सिलेंडर 15 दिन बाद बुक होगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन से लोगों को सुविधा देने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने उज्ज्वला गैस लाभार्थियों को तीन माह तक मुफ्त में गैस सिलेंडर मुहैया कराने के दिशानिर्देश तैयार कर लिए हैं। इन नियमों के तहत अगर उपभोक्ता को अप्रैल में गैस सिलेंडर खरीदने के लिए पैसे भेजे गए और उसने कोई सिलेंडर नहीं खरीदा, तो उसके बैंक खाते में दूसरे गैस सिलेंडर के लिए एडवांस नहीं भेजा जाएगा।
बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करने के बाद तेल कंपनियां हर लाभार्थी को एसएमएस से जानकारी देगी कि वह अपना गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। दूसरे गैस सिलेंडर के लिए 2 मई को लाभार्थियों के खातों में पैसा भेजा जाएगा जो लाभार्थी इस बीच गैस सिलेंडर नहीं ले पाते उनके लिए सुविधा दी गई है कि वह 31 मार्च 2021 तक इस सुविधा का लाभ ले सकता है। सभी लाभार्थी अपनी-अपनी गैस एजेंसियों पर मोबाइल नंबर अपडेट करा दें। जिससे उन्हें समय-समय पर सूचना दी जाती रहे।

बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां लाभार्थी को एसएमएस से जानकारी देंगी कि वह अब अपनी गैस बुक करा सकता है। दूसरे सिलेंडर के लिए दो मई को सिलेंडर की पूरी कीमत भेजी जाएगी। उज्ज्वला लाभार्थी 31 मार्च 2021 एडवांस का इस्तेमाल कर सकता है। मंत्रालय का कहना है कि अधिकतर उज्ज्वला लाभार्थियों के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है। ऐसे में उन्हें मोबाइल अपडेट कराने का मौका मिलेगा। लाभार्थी की पहचान कर मोबाइल अपडेड करने की जिम्मेदारी गैस एजेंसी की होगी। लाभार्थी के मोबाइल पर बैंक खाते में पैसे जमा होने का एसएमएस नहीं आता है, तो वह निजी तौर पर गैस एजेंसी जाकर ऑर्डर बुक करा सकता है। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए बीपीएल धारक के बैंक खाते में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दी जाने वाली एक अप्रैल से फ्री गैस सिलेंडर की राशि पहली सरकार ने भेजनी शुरू कर दी है। यह सुविधा एक अप्रैल से 30 जून तक 20 तक दी जानी है। दो रिफिल के बीच 15 दिन का अंतराल होनी चाहिए। जो बीपीएल का उज्ज्वला उपभोक्ता पहली किस्त का गैस सिलेंडर का उठाव नहीं करेगा, उसको आगे दूसरी किस्त नहीं आएगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कई उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर बंद हो गया है, ऐसे में उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर शुरू करा लें ताकि रिफिल बुकिग की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उपभोक्ता चाहे तो अपने खाते से पेटीएम, भीम एप, या किसी भी डिजिटल इंडिया के तहत पेमेंट कर सकते हैं।
Read More

Friday, 3 April 2020

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का आप कैसे उठा सकते हैं लाभ? 2020

April 03, 2020 4
पीएम मोदी ने जब भारत में लॉक डाउन करने की घोषणा की तो उसके कुछ दिन बाद ही गरीब लोगों के लिए राहत की कई घोषणा की गयी. इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर देना भी शामिल है. अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं तो अब आपको गैस सिलेंडर की रकम पाने के लिए अधिक इंतजार करने की जरूरत नहीं है.

लॉकडाउन में उज्ज्वला योजना के लाभार्थी  गरीब परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की योजना बृहस्पतिवार से लागू हो जाएगी। इसके तहत 30 जून तक उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को तीन मुफ्त सिलिंडर सप्लाई होंगे। पेट्रोलियम कंपनियां इससे पहले उनके बैंक खातों में गैस के मूल्य के बराबर धनराशि डाल देंगी। इसके बाद संबंधित कनेक्शनधारक सिलिंडर बुक कर सिलिंडर प्राप्त कर सकता है। कंपनियों ने इससे बढ़ती मांग की संभावना को देखते हुए सभी गैस बॉटलिंग प्लांट तीन शिफ्टों में चलाने की तैयारी शुरू कर दी है पिछले दिनों पीएम मोदी ने कहा था कि उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारकों को लॉकडाउन में मुफ्त घरेलू रसोई गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इस घोषणा के बाद वित्त मंत्रालय ने तीनों पेट्रोलियम कंपनियों को इस पर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए और अप्रैल के प्रथम सप्ताह में गरीब परिवारों को तीन मुफ्त गैस सिलिंडर सप्लाई करने को कहा। इसके तहत पेट्रोलियम कंपनियों ने इसका पूरा खाका बना लिया है। दो अप्रैल बृहस्पतिवार से यह योजना लागू हो जाएगी। इसके तहत उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारक के बैंक खाते में पांच अप्रैल तक एक गैस सिलिंडर मूल्य के बराबर धनराशि पहुंच जाएगी....जिसे निकाल कर आप गैस सिलेंडर ले सकते है
इस धनराशि को आहरित कर कनेक्शनधारक संबंधित एजेंसी से सिलिंडर बुक कर प्राप्त कर लेगा। इसके बाद दूसरी बुकिंग 15 दिन बाद कराकर दूसरा सिलिंडर ले सकेगा। योजना में यह शर्त है कि अगर कोई कनेक्शनधारक खाते में रुपये पहुंचने के बावजूद सिलिंडर नहीं लेता है तब मई में दूसरे सिलिंडर की किश्त नहीं पहुंचेगी। कंपनियों ने तीन सिलिंडर 30 जून तक देने का प्लान बनाया है। अगर कोई ग्राहक तीन माह तक कोई सिलिंडर नहीं लेता है तो उपलब्ध धनराशि का इस्तेमाल मार्च 2021 तक कर सकता है। कंपनियों ने मुफ्त में उज्ज्वला योजना के तहत सिलिंडर पाने के लिए बुकिंग आदि के नियम भी जारी किए हैं।


तीन गुना क्षमता से चलेंगे प्लांट
इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने बरेली समेत अन्य सभी स्थानों पर स्थित बॉटलिंग प्लांट तीन शिफ्टों में चलाने की तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि 30 जून तक तीन सिलिंडर मुफ्त मिलने पर मांग बढ़ जाएगी। इसलिए इसकी आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए प्लांट पर रिफिलिंग क्षमता को तीन गुना किया जा रहा है। अभी तक सभी प्लांट दो शिफ्टों में चलाए जा रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने पहले से ही निर्देश दे दिए थे कि घरेलू रसोई गैस कि उपलब्धता बनी रहे। बरेली जिले में साढ़े तीन लाख से ज्यादा उज्जवला कनेक्शन हैं।

Read More